हल्द्वानी : जनहित के मुद्दों को सदन में उठाने पर विधायक सुमित हृदयेश का भव्य स्वागत

खबर शेयर करें

Haldwani News: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए जनसमस्याओं को सदन तक पहुंचाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों और स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में मजबूती के साथ उठा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड योजना की खामियों, एलपीजी गैस की किल्लत, खिलाड़ियों और युवाओं के रोजगार जैसे कई अहम मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाया है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हल्द्वानी की जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड के लोगों से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती के साथ उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता है और जनहित, विकास तथा आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का यह स्नेह और समर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी और ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने विधायक सुमित हृदयेश को शुभकामनाएं देते हुए उनके जनहित के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सीएम धामी ने दी जनरल स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, हेमन्त बगड़वाल, एन.बी. गुणवंत, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, मयंक भट्ट, राजेन्द्र बिष्ट, गोविंद बिष्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, निर्मला जोशी, बिमला सांगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव, अल्का आर्य, गीता बहुगुणा, रेनू तोमर, मंजू पांडे, जगमोहन बगड़वाल, गिरीश पांडे, संजू पाना, महेशानंद, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, ज़ाकिर हुसैन, गोविंद बगड़वाल, विधायक प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की, सतनाम सिंह, पार्षद शकील सलमानी, पार्षद विक्की त्रिपाठी, विनोद दानी, नेत्र जोशी, नवीन पांडे, योगेश जोशी, गिरीश तिवारी, जीत सिंह, भुवन तिवारी, संदीप भैसोड़ा, संजू उप्रेती, हिमांशु जोशी, दिवेश तिवारी, हरभजन भुल्लर, हेम जोशी, बसंत जोशी, नितिन भट्ट, अमित रावत, इंजीनियर सुमित कुमार, संजय साह, मन्नू गोस्वामी, बबलू बिष्ट, लच्छू भाई, संदीप पांडे, महेंद्र कुमार, राकेश बेलवाल, प्रमोद बेकवाल, वीर बिष्ट, प्रदीप कुमार, राजेन्द्र बिष्ट, जावेद वारसी, लाल सिंह पवार, संजय रावत, देवेंद्र नेगी, संजय जोशी, कमल बोरा, सुदर्शन परमार, विनोद जोशी, चरणजीत बिंद्रा, नीरज प्रभात गर्ग, कैलाश जोशी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।