नव संवत्सर 2083 पर हल्द्वानी में 108 कुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर नव संवत्सर 2083 के उपलक्ष्य में राष्ट्र कल्याण हेतु 108 कुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन हिन्दू समाज के नव वर्ष आयोजन समिति द्वारा वाटिका बैंक्वेट एंड लॉन, नैनीताल रोड, हल्द्वानी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, यजमानों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज (अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर, बेरीपड़ाव), हनुमान धाम छोई (रामनगर) के संस्थापक आचार्य विजय जी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (पश्चिम उत्तर प्रदेश) के क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री धनीराम जी का सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त हुआ।

Ad Ad

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट, जिला संघचालक डॉ. नीलाम्बर भट्ट एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। समस्त कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यज्ञ अनुष्ठान का संचालन यज्ञब्रह्मा के रूप में डॉ. विनय विद्यालंकर जी द्वारा कन्या गुरुकुल चोटीपुरा (उत्तर प्रदेश) की ब्रह्मचारिणियों के साथ विधिवत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ट्रांसपोर्ट नगर में बेकाबू डम्पर ने मोमो खा रहे युवक को रौंदा, मौत

इस दौरान आचार्य विजय जी ने नव संवत्सर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति में इसके विशेष स्थान को रेखांकित किया। उन्होंने रामचरितमानस के संदर्भ में सत्य, निष्कपटता और श्रद्धा के महत्व को बताया तथा विभिन्न संवत्सरों के ऐतिहासिक पहलुओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट सेवाओं की शुरुआत, हर महीने ओपीडी में मिलेंगे विशेषज्ञ

वहीं महामंडलेश्वर स्वामी सरस्वती जी महाराज ने यज्ञ के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व को बताते हुए कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा एवं सामूहिक चेतना का सशक्त माध्यम है, जो प्रकृति और मानव जीवन दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

🟥 नव संवत्सर 2083 पर हल्द्वानी में 108 कुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन

कार्यक्रम के समापन अवसर पर क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम ने सभी कार्यकर्ताओं, यजमानों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रकाश डिफेंस एकेडमी एवं संस्कृत महाविद्यालय, रेलवे बाजार के संचालक, अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस आयोजन की सफलता के लिए “नव वर्ष आयोजन समिति, हल्द्वानी” का गठन किया गया था, जिसमें डॉ. विनय खुल्लर, भगवान सहाय, सुरेश तिवारी, विवेक कश्यप, प्रकाश पांडे, श्रीमती लता पंत, शीतल विनायक, नितिन मेहरा, भुवन भगत, तनुज गुप्ता, प्रहलाद सहित अनेक सदस्य सक्रिय रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: पुष्कर सिंह धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन

कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में श्याम अग्रवाल, भूमेश अग्रवाल, नीरज शारदा, सुदीप अग्रवाल, शशि भजन भूषण, सुरेश पाल, बालकृष्ण, राजीव अग्रवाल, डॉ. भारत भूषण, राजेश कुमार, पवन सिंघल, दीपक कुमार, जीतेन्द्र साहनी, धीरज, विपिन एवं अमित गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य बना दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।