GOVT JOB: रेलवे में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 17 जनवरी तक करें आवेदन…

खबर शेयर करें

Railway Recruitment 2021: दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, जम्मू और कश्मीर सहित अन्य राज्य के उम्मीदवारों से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार South Central Railway Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर 17 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर से शुरू की जा चुकी है।

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। 

Ad Ad

उम्मीदवार  के लिए आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर 17 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।  इसके अलावा ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR) ने नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, फार्मासिस्ट सहित कुल 14 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी उम्मीदवार East Coast Railway Recruitment 2021 के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन मेल के माध्यम से 31 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले भेज सकते हैं।

दक्षिण मध्य रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत ग्रुप सी के कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 5200 रुपए से 20200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।