GOVT JOB: भारतीय सेना में भर्ती, 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका…

खबर शेयर करें

Indian Army Recruitment 2022:  भारतीय सेना ने आर्टिलरी भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी की है। भारतीय सेना आर्टिलरी सेंटर, नासिक द्वारा जारी की गई अधिसूचना के तहत इच्छुक उम्मीदवार कुक, फायरमैन और इसी तरह के अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने पिछले विज्ञापन के आधार पर इन पदों के लिए आवेदन किया है, वह इसके लिए अयोग्य है और उन्हें वर्तमान विज्ञापन के आधार पर एक नया आवेदन पत्र भरना होगा। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 22 जनवरी, 2022 है।

Ad Ad

विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा अलग-अलग है। हालांकि, न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। उम्मीदवारों को संबंधित पदों के आधार पर कक्षा 10 और 12 उत्तीर्ण होना चाहिए जिनके लिए वे आवेदन कर रहे हैं। परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया के लिए आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। भारतीय सेना आर्टिलरी भर्ती 2022 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

इक्विपमेंट रिपेयरर – 01
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) – 27 पद
एमटीएस लस्कर – 06
मॉडल मेकर – 01 पद
कारपेंटर – 02
नाई – 02
धोबी – 03
साइस – 01
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) – 46
रसोइया – 02
रेंज लस्कर – 08
फायरमैन – 01
अर्टी लस्कर – 07

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।