अच्छी खबर: उत्तराखंड मुक्त विवि ने छात्रहित में उठाया ये बड़ा कदम, छात्रों के खिले चेहरे

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: उत्‍तराखण्‍ड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय ने छात्र हितों को ध्‍यान में रखते हुये शीतकालीन सत्र में किसी भी कारण से प्रवेश लेने से वंचित छात्रों को 20 जुलाई2021 तक ऑनलाईन प्रवेश की अनुमति दी है।

विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो0 ओ0 पी0 एस0 नेगी ने कहा कि यह निणर्य कोरोनाकाल को देखते हुये विशेष परिस्थितियों में छात्र हित में लिया गया है। उन्‍होंने कहा कि वे छात्र जो विश्‍वविद्याल के शीतकालीन सत्र में किसी भी पाठ्यक्रम के द्वितीय सेमेस्‍टर मे किसी भी कारणवश प्रवेश नहीं ले पाये हैं वे 20 जुलाई2021 तक विश्‍वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाईन प्रवेश ले सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।