(अच्छी खबर)-अब लाइफटाइम रहेंगी (TET) टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट, केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने घोषणा

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News: गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने घोषणा की कि सरकार ने (TET) टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट का वैलिडिटी पीरियड सात साल से बढ़ाकर लाइफ टाइम करने का फैसला किया है। निशंक ने कहा यह टीचिंग फिल्ड में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार ये फैसला 10 साल पहले से लागू किया गया है। यानी इन सालों के दरम्यान जिनके भी प्रमाण-पत्रों का पीरियड पूरा हो चुका है वे भी अब शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एलिजिबल होंगे।

निशंक ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश उन उम्मीदवारों को नए सिरे से टीईटी प्रमाण पत्र (TET) जारी करने या जारी करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे, जिनकी 7 वर्ष की अवधि पहले ही समाप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के 11 फरवरी 2011 के दिशा-निर्देशों में किया गया है, जिसमें यह निर्धारित किया गया था कि टीईटी (TET) राज्य सरकारों द्वारा आयोजित की जाएगी और टीईटी प्रमाणपत्र की वैधता पास करने की तारीख से 7 वर्ष थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।