हल्द्वानी: वनाग्नि पर अलर्ट हुआ वन विभाग, सूचना के लिए जारी किये नंबर

खबर शेयर करें

Haldwani News: वन संरक्षक डा. विनय भार्गव ने बताया कि जनपद में मंगलवार कोे वनाग्नि की कोई घटनायें नही हुई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग एवं जिला प्रशासन की टीमों द्वारा वनाग्नि को नियंत्रित किया गया है। वन संरक्षक ने बताया कि पश्चिमी तराई पूर्वी वन प्रभाग, तराई केन्द्रीय प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, पश्चिमी रामनगर वन प्रभाग, दक्षिणी कुमाऊॅ नैनीताल वन प्रभाग, भूमि संरक्षण वन प्रभाग, नैनीताल में वनाग्नि की कोई सूचना प्राप्त नही हुई है।
उन्होने स्थानीय जनता से अपील की है कि वन क्षेत्र में कोई भी अग्नि दुर्घटना होने पर विभागीय टोल फ्री नम्बर 18001804141,आपदा कन्ट्रोल रूम 05942-231179, पश्चिमी वृत्त 05946-220003 एवं दक्षिणी वृत्त 05946-235452 पर सूचना दे सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।