चुनावी दंगल 2022: सोमेश्वर से रेखा आर्या तो द्वाराहाट से अनिल शाही को टिकट, दिलचस्प होगा मुकाबला…

UTTARAKHAND ELCTION 2022: काफी कशमकश के बाद आखिरकार आज उत्तराखंड मेें भाजपा ने अपने 59 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसके बाद कई विधायकों के टिकट काटे गये है। वहीं अधिकांश सीटों पर पुराने चेहरे ही उतारे है। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर रेखा आर्या पर भरोसा जताते हुए भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है। धामी सरकार में रेखा आर्या कैबिनेट मंत्री रही है। सोमेश्वर से राजनीतिक की शुरूआत करने वाली रेखा आर्या 2003 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य बनी। इसके बाद वर्ष 2012 विधानसभा चुनाव के दंगल में कूद गई। निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में वह दूसरे नंबर पर आयी। इसके बाद कांग्रेस पर शामिल होकर होकर उपचुनाव लड़ा और वह चुनाव जीत गई। इसके बाद वह वर्ष 2017 में भाजपा से चुनाव लड़ी फिर जीत हासिल कर विधानसभा पहुंची। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया। अब एक बार फिर भाजपा ने उन्हें सोमेश्वर विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसके अलावा सबसे द्वाराहाट सीट पर लंबे समय से लोगों की चर्चाएं थी कि इस बार महेश नेगी का टिकट कट सकता है। ऐसे क्षेत्र में सक्रिय अनिल शाही ने टिकट झटक लिया। भाजपा हाईकमान ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें द्वाराहाट विधानसभा का उम्मीदवार घोषित किया है।



















