चुनावी दंगल 2022: भाजपा नेे भगत पर फिर जताया भरोसा, कालाढूंगी से बनाया उम्मीदवार…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND ELCTION 2022: भाजपा ने आज उत्तराखंड में अपने 59 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें से कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत को एक बार फिर उम्मीदवार घोषित किया गया। इससे पहले भी भगत को भाजपा सरकार ने अपने कैबिनेट में जगह दी। कालाढूंगी विधानसभा से भगत लगातार दो बार विधायक रहे है जबकि इससे पहले हल्द्वानी और नैनीताल सीट से वह विधायक चुने गये। अब भाजपा ने एक बार फिर भगत पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है।

बता दें कि बंशीधर भगत ऐसे एक मात्र विधायक है जिन्होंने दिवंगत नेता इंदिरा हृदयेश को हराया है। इसके बाद कालाढूंगी विधानसभा में लगातार दो बार जीत दर्ज की। इस बार भगत कालाढूंगी सीट से हैट्रिक पूरी करना चाहेंगे। बंशीधर भगत को टिकट मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। ऐसे में अन्य दावेदार भगत से कोषों दूर रहे गये। टिकट को लेकर चल रही कमशकमश के बीच भगत को उम्मीदवार घोषित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।