देहरादून: नगर निगम ने कूड़ा उठान के शुल्क बढ़ाये, देखें नए व पुराने शुल्क…

खबर शेयर करें

Dehdradun News: वर्ष 2010 के बाद कूड़ा उठान के यूजर चार्ज की जो कवायद वर्ष 2019 में परवान नहीं चढ़ पाई थी, अब उसे अंतिम रूप दे दिया गया है। नगर निगम देहरादून ने अपने यूजर चार्ज बढ़ाने की तैयारी कर ली है। जिसके बाद पहली बार मल्टीस्टोरी यानी बहुमंजिला फ्लैट वाली सोसाइटी को भी शुल्क के दायरे में लाया गया है। कई प्रतिष्ठान श्रेणी में पांच से छह गुना तक शुल्क बढ़ाए गए हैं।

नगर निगम की 20 अगस्त की बोर्ड बैठक के क्रम में बनाई गई समिति को कूड़ा उठान के यूजर चार्ज के साथ ही म्यूटेशन शुल्क में बढ़ोतरी के अधिकार दिए गए थे। शनिवार को अपर नगर आयुक्त जगदीश लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में शुल्क बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी गई। हालांकि, घर-घर कूड़ा उठान के लिए वसूल किए जा रहे 50 रुपये के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। क्योंकि तय किया गया कि पहले निगम व्यव्यस्था में सुधार करे, फिर घर-घर का चार्ज बढ़ाया जाएगा।

Ad

कई कारोबार व प्रतिष्ठान के हिसाब से कुल 16 श्रेणी में यूजर चार्ज बढ़ाए गए हैं। समिति का कहना है कि यूजर चार्ज में बढ़ोतरी से न सिर्फ सफाई व्यवस्था की दिशा में बेहतर काम हो पाएंगे, बल्कि इससे निगम की आय भी सुदृढ होगी। समिति ने शुल्क बढ़ोतरी की रिपोर्ट को महापौर सुनील उनियाल गामा व नगर आयुक्त मनुज गोयल को भेज दिया गया है। ताकि संशोधित शुल्क को शीघ्र लागू कराया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉   उत्तराखंड: 12वीं में 98.6% और JEE Main में भी 98.8 परसेंटाइल से अनुष्का ने रचा इतिहास

श्रेणी, पुराना शुल्क, नया शुल्क

  • 100 फ्लैट तक की सोसाइटी, निल, 5000 प्रतिमाह
  • 100 से अधिक फ्लैट, निल, 10 हजार प्रतिमाह
  • सब्जी फल विक्रेता, जूस प्रतिष्ठान व फेरी वाले खाद्य पदार्थ विक्रेता, पांच से 100 रु. प्रतिदिन, 300 प्रतिमाह
  • मांस, मछली की 10 किलो तक बिक्री, 400 प्रतिमाह
  • मांस, मछली की 10 किलो से अधिक बिक्री, प्रति किलो पांच रु. प्रतिदिन
  • छोटे रेस्तरां, 150, 300 प्रतिमाह
  • मध्यम रेस्तरां, 400, 600 प्रतिमाह
  • बड़े रेस्तरां, 1000, 2000 प्रतिमाह
  • 20 बेड तक होटल आदि, 300, 1000 प्रतिमाह
  • 21 से 40 बेड तक, 200, 2500 प्रतिमाह
  • 41 से अधिक बेड, 300, 5000 प्रतिमाह
  • धर्मशाला, 01 रु. प्रति कमरा, 200 प्रतिमाह
  • बरातघर (चेरिटेबल), 100 प्रति उत्सव, 1500 प्रतिमाह
  • बरातघर (निजी), 300 प्रति उत्सव, 1000 प्रति उत्सव
  • बेकरी, 150 प्रतिमाह, 400 प्रतिमाह
  • 50 कर्मचारियों वाले कार्यालय, 100 प्रतिमाह, 200 प्रतिमाह
  • 51 से 200 कर्मचारी, 300 प्रतिमाह, 500 प्रतिमाह
  • 200 से अधिक कर्मचारी, 500, 1000 प्रतिमाह
  • शिक्षण संस्थान 100 बेड तक, 1000 प्रतिमाह, 2000 प्रतिमाह
  • 100 बेड से अधिक, 10 रु, प्रति बेड अतिरिक्त, 4000 प्रतिमाह
  • शिक्षण संस्थान 500 छात्रों तक, 500, 1000 प्रतिमाह
  • शिक्षण संस्थान 500 से अधिक छात्र, 1000, 2000 प्रतिमाह
  • चिकित्सा प्रतिष्ठान (बायोमेडिकल वेस्ट से इतर)
  • 20 बेड तक, 250, 1000 प्रतिमाह
  • 21 से 40 बेड, 500, 1500 प्रतिमाह
  • 41 से 100 बेड, 1000, 2000 प्रतिमाह
  • 100 से अधिक बेड, 5000 प्रतिमाह
  • क्लीनिक, 75, 200 प्रतिमाह
  • पैथोलाजी, 250, 800 प्रतिमाह
  • मोहल्ले की दुकान, 20, 100 प्रतिमाह
  • बाजार की दुकान, 50, 200 प्रतिमाह
  • शोरूम, 150, 500 प्रतिमाह
  • छोटे माल/मेगा स्टोर, 500, 2000 प्रतिमाह
  • बहुमंजिला माल, 1000, 5000
  • छोटी फैक्ट्री, 300, 1000 प्रतिमाह
  • मध्यम फैक्ट्री, 500, 2000 प्रतिमाह
  • बड़ी फैक्ट्री, 1000, 5000 प्रतिमाह

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।