देहरादून: उपभोक्ताओं को बिजली का झटका, 5% से अधिक बढ़े बिजली के दाम

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आम जनता को एक और झटका लगा है। बिजली उपभोक्ताओं को अब पहले से ज्यादा बिल भरना पड़ेगा। नियामक आयोग ने बिजली की नई दरें घोषित कर दी हैं, जो सभी कैटेगिरी के उपभोक्ताओं के लिए लागू होंगी। बिजली के इस झटके से घरेलू बजट पर असर पड़ना तय है।

नई दरों के अनुसार:

Ad Ad
  • 100 यूनिट तक: पहले 3.40 रुपये प्रति यूनिट था, अब बढ़कर 3.65 रुपये हो गया है।
  • 101 से 200 यूनिट तक: दर 4.90 रुपये से बढ़कर 5.25 रुपये प्रति यूनिट हो गई है।
  • 201 से 400 यूनिट तक: अब उपभोक्ताओं को 6.70 रुपये की जगह 7.15 रुपये प्रति यूनिट चुकाने होंगे।
  • 400 यूनिट से अधिक: सबसे ज्यादा दर में इजाफा हुआ है, अब 7.35 रुपये की जगह 7.80 रुपये प्रति यूनिट देने होंगे।
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: इंडेन गैस मैनेजर की संदिग्ध मौत, गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।