जिसे चाहा जिसे माँगा प्रभु से, प्रिय वही तुम हो । मेरा दिल हो मेरी धड़कन साँसों में तुम्हीं तुम हो । तुम सागर हो मैं सीपी हूँ, मगर चाहत नहीं कम हो । आ डुबकी मैं लगा लूँ प्रिय, तुम्हारे स्नेह दरिया में, आलिंगन हो बाहों का, तुम्हें भर लूँ निगाहों में, मेरे दीपक मैं ज्योति तेरी, सदा मंगल सुमंगल हो । दुख सुख के सदा साथी, सितारों सा सदा संग हो । बरस तेरह अभी बीते, न शत वर्षों से कम हो। मुबारक हो वैवाहिक जीवन की सालगिरह ये अपनी, तुम सम्राट मैं साम्राज्ञी खुशियों से भरा घर हो । धन्यवाद करें सुहिर्द जनों का, आशीषों से मगन मन हो। संज्ञा…
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।