हल्द्वानी: डीपीएस में स्प्रिंग कार्निवल 4.0’ का रंगारंग आयोजन

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में शनिवार, 31 जनवरी 2026 को वार्षिक स्कूल कार्निवल स्प्रिंग कार्निवल 4.0 का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आगंतुकों ने सहभागिता की।
कार्निवल में आकर्षक गेम्स स्टॉल्स, फन ज़ोन, स्वादिष्ट व्यंजनों से सजा फूड कोर्ट तथा रचनात्मक शॉपिंग आर्केड लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गायन एवं नृत्य से सजे टैलेंट शो ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इसके साथ ही शैक्षिक स्टॉल्स, ग्रैंड टैम्बोला और लकी ड्रॉ ने कार्यक्रम में रोमांच और उत्सुकता बढ़ा दी। पूरे आयोजन में उत्सव का माहौल बना रहा। स्प्रिंग कार्निवल 4.0 आनंद, उत्साह और सामूहिक सहभागिता का यादगार उत्सव साबित हुआ, जिसका समापन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ हुआ।



















