चमोली:(बड़ी खबर)- थराली में बादल फटने से मचा कहर, कई घर-दुकानें मलबे में दबे

खबर शेयर करें

चमोली। जिले के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। टूनरी गदेरा के उफान पर आने से तहसील परिसर और आसपास के इलाकों में भारी मलबा घुस गया। कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुँचा है, जबकि तहसील परिसर में खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।

थराली के राड़ीबगड़ में एसडीएम आवास भी मलबे की चपेट में आ गया, हालांकि एसडीएम समेत परिवारजन रात को ही सुरक्षित स्थान पर पहुँच गए। सूचना के अनुसार थराली बाजार मलबे से पट गया है, जहां कई वाहन बहकर सड़कों और घरों तक पहुँच गए। थराली–सागवाड़ा मार्ग व थराली–ग्वालदम मार्ग कई जगह मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति और एक 20 वर्षीय युवती के मलबे में दबने की आशंका है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं।

थराली के चेपड़ों क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है, जहां तीन से अधिक दुकानें बह गईं। वहीं, मलबे से कई घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- 2 अप्रैल यानी कल इन जगहों पर बंटेगी गैस, देखिए अपने क्षेत्र का नाम

जिला प्रशासन ने बताया कि आपदा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंड के सभी स्कूलों में भारी बारिश को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।