चमोली: (बड़ी खबर)-बारिश से मची तबाही, कई वाहन मलबे में दबे

खबर शेयर करें

chamoli News: सोमवार दोपहर को चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और भारी बारिश के चलते मंगरीगाड गदेरा उफान पर आ गया। बारिश इतनी तेज थी कि मात्र पंद्रह मिनट में भारी मलबा गदेरे के साथ बहता हुआ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) तक पहुंच गया।

बारिश दोपहर करीब 3:15 बजे शुरू हुई और कुछ ही देर में इतनी तेज हो गई कि स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। मलबा बहकर अजय नगर और पीपलकोटी बाजार क्षेत्र की पेयजल लाइनों को भी क्षतिग्रस्त कर गया, जिससे जल आपूर्ति प्रभावित हो गई है।

गदेरे के उफान से नगर पंचायत का एक वाहन और चार स्थानीय वाहन मलबे में दब गए हैं। इसके अलावा, स्थानीय दुकानदार राकेश खनेड़ा की दुकान के बाहर भी मलबा जमा हो गया है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन और नगर पंचायत की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: किताबों के नाम पर खेल, इन तीन दर्जन से अधिक स्कूलों को नोटिस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।