Central RailwayJob: रेलवे में निकली भर्ती, इन युवाओं के पास सुनहरा मौका…

खबर शेयर करें

Central Railway Recruitment 2022: सेंट्रल रेलवे ने जूनियर टेक्निकल एसोसिएट की भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की है। सेंट्रल रेलवे नौकरी विज्ञापन 20 रिक्तियों के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2022 है।

शैक्षणिक योग्‍यता : जिन उम्‍मीदवारों ने किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से BE/ डिप्‍लोमा/ B.Sc (सिविल इंजीनियरिंग) किया है, वे आवेदन कर सकते हैं। उम्‍मीदवार आध‍िकार‍िक वेबसाइट से ज्‍यादा विवरण प्राप्‍त कर सकते हैं।

उम्र सीमा : इन पदों पर आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है. हालांकि जो उम्‍मीदवार ओबीसी श्रेणी के हैं, उनके लिये आयु सीमा 18 से 36 वर्ष है. वहीं SC/ ST श्रेणी के उम्‍मीदवारों के लिये 18 से 38 वर्ष है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनभर की बड़ी खबरेंः होटल-रिसोर्ट पंजीकरण, रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई, जीजा की मेहनत और साला IPS के बाद IAS

उम्‍मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्‍यू के आधार पर होगा । इच्‍छुक उम्‍मीदवार सेंट्रल रेलवे की आध‍िकार‍िक वेबसाइट cr.indianrailways.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।