Breaking: UGC-NET के दूसरे फेज की परीक्षा स्थगित, जानें नई तारीख

खबर शेयर करें

UGC NET Exam: यूजीसी नेट फेज-2 की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का दूसरा चरण स्थगित कर दिया गया है। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने घोषणा करते हुआ कहा है कि अब फेज-2 परीक्षा 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। पहले इसे 12 से 14 अगस्त के बीच आयोजित किया जाना था।

एम जगदीश कुमार ने बताया दूसरे फेज का एग्जाम 12, 13 और 14 अगस्त 2022 के बीच किया जाना था. अब यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (Merged cycles) की लास्ट फेज की परीक्षा 20 से 30 सितंबर 2022 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसमें 64 सब्जेक्ट्स शामिल हैं. 

Ad Ad

परीक्षा केंद्रों की डिटेल 11 सितंबर को दी जाएगी साथ ही एग्जाम के एडमिट कार्ड 16 सितंबर तक जारी कर दिए जाएंगे. उन्होंने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सोशल मीडिया पर फैलाई जा रहीं अफवाहों से बचने की सलाह दी है. साथ ही कहा कि किसी भी पुष्ट सूचना के लिए NTA की वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in का रुख करें या फिर [email protected] पर पूछताछ के लिए ई-मेल भी कर सकते हैं. 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।