Breaking: कल घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, यहां देखें अपना परीक्षाफल

खबर शेयर करें

Uttarakhand Board Results 2024:  मंगलवार को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह रावत द्वारा रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

उत्तराखंड बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट 30 अप्रैल को प्रात: साढ़े 11 बजे रामनगर के बोर्ड सभागार में घोषित किया जाएगा। परीक्षार्थी रिजल्ट वेबसाइट uaresults.nic.in में देख सकते हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार 210354 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें हाईस्कूल के 115606 व इंटर के 94748 परीक्षार्थी थे। हाईस्कूल में व्यक्तिगत 2325 व संस्थागत 113281 तथा इंटर में 4397 व्यक्तिगत व 90351 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।