Breaking: अल्मोड़ा में कार खाई में गिरी, पति- पत्नी और बेटी की मौत, हादसे में अकेला रह गया घायल बेटा

खबर शेयर करें

Almora Accident: पहाड़ से दुखद समाचार आ रहा है। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे विकासखंड में भिकियासैंण-देघाट सड़क पर चौनिया बैंड के पास एक कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में डॉक्टर पति, स्टाफ नर्स पत्नी, आठ साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 साल का बेटा घायल हो गया। रुड़की से देघाट सीएचसी में तैनात डॉक्टर पत्नी और बच्चों को छोड़ने जा रहा था।

जानकारी के अनुसार सोमवार को रुड़की में निजी क्लीनिक संचालित करने वाले सावत शिवालय लाइन, दिल्ली रोड निवासी डॉ. मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह अपनी पत्नी शशि, बेटी अदिति और बेटे आदि के साथ घर से देघाट को रवाना हुए। देर शाम तक संपर्क ना होने पर मृतका के भाई ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चारों के खोजबीन के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह जब घायल बेटा किसी तरह सड़क तक पहुंचा तो घटना का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।