ब्रेकिंग: हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर, रेलवे स्टेशन के पास युवक की गला रेतकर हत्या

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रेलवे स्टेशन के ठोकर लाइन के पास एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला, गले पर धारदार हथियार से वार आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। मौके पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी पहुँचे हैं। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के इलाके में पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।