उत्तराखंड: बाइक पर गिरा बोल्डर, बदरीनाथ हाईवे पर हरियाणा के दो श्रद्धालुओं की मौत

खबर शेयर करें

Badrinath News:बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के दो युवकों की बाइक पर टैया पुल के पास अचानक एक विशाल बोल्डर आ गिरा। हादसे में दोनों युवक गहरी खाई में जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान सचिन कुमार (30 वर्ष) पुत्र सोमप्रकाश, ग्राम संदली, थाना जटलाना, जिला यमुनानगर, और रवि कुमार (26 वर्ष) पुत्र कवरपाल, कस्बा व थाना जटलाना, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को बाइक हाईवे पर गिरी हुई अवस्था में मिली, जबकि दोनों युवक खाई में पड़े थे। रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- 2 अप्रैल यानी कल इन जगहों पर बंटेगी गैस, देखिए अपने क्षेत्र का नाम

यह हादसा पहाड़ी मार्गों पर यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए एक चेतावनी है कि प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।