BIG NEWS: UGC NET की तारीख में बदलाव, अब इस दिन होगी परीक्षा

खबर शेयर करें

UGC Net Exam Date Change: यूपीएससी सिविल सेवा 2024 प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को होनी है। इसी दिन यानी 16 जून को एनटीए यूजीसी नेट 2024 की तिथि तय कर दी है, जिससे दोनों परीक्षाओं की तिथि टकरा गई थी। दोनों परीक्षाओं को लेकर छात्रों के बीच उलझन की स्थिति बन गयी। परंतु यूपीएससी प्रीलिम्स के साथ टकराव से बचने के लिए यूजीसी-नेट की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है।

अब यूजीसी नेट की परीक्षा 18 जून 

Ad Ad

पहले नेट यूजीसी की परीक्षा ऑनलाइन होती थी, लेकिन इस बार यह परीक्षा ऑफलाइन होगी। यूजीसी नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अंतिम तिथि 10 मई को निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने के लिए आखिरी तारीख 11-12 मई है। करेक्शन विंडो 13 मई को खुलेगी, जबकि 15 मई को बंद हो जायेगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट सेवाओं की शुरुआत, हर महीने ओपीडी में मिलेंगे विशेषज्ञ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।