Big News: कुमांऊ से इस वक्त की बड़ी खबर, भारी बारिश से नैनीताल हाइवे बंद, अल्मोड़ा भी बंद कराने के निर्देश

खबर शेयर करें

Haldwani News: पिछले एक दो दिनों से कुमांऊ में हो रही लगातार बारिश के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह सड़कों में मलबा आया है। वहीं अत्यधिक वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-87 में जगह जगह पर पत्थर गिरने का भय बना हुआ है जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है, जिसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-87 क्वारब से भवाली (दोनों ओर से) बन्द व परिवर्तित किये जाने के लिए अवगत कराया है।

अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत निर्देश दिये अपने स्तर से चौकी इन्चार्ज खैरना व क्वारब को उपरोक्त स्थान पर दोनों ओर से यातायात बन्द और परिवर्तित करने के लिए निर्देशित करें। मोटर मार्ग बन्द होने की स्थिति में यातायात का संचालन क्वारब से रामगढ़ होते हुए भवाली तक किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।