Big News: सुबह -सुबह चंपावत में बड़ा हादसा, बोलेरो गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत, 5 गंभीररूप से घायल

खबर शेयर करें

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में शुक्रवार तड़के दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। पाटी से गंगोलीहाट लौट रही बारातियों से भरी बोलेरो जीप सिंगदा के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा सुबह लगभग 3 बजे हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुँची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया।

सभी घायलों को लोहाघाट स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।