Big Breaking: बागनाथ मंदिर के दर्शन को जा रही कार नदी में समाई, दो सगे भाईयों समेत चार की मौत…

खबर शेयर करें

 Bageshwar Accident News: बागेश्वर-धरमघर मोटर मार्ग के भाटनीकोट कफलखेत के पास रविवार सुबह एक कार पुंगर नदी में गिर गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार रीमा की ओर से आल्टो कार (डीएल-2 सी- एएम-0169) से चार लोग बागेश्वर आ रहे थे। करीब पांच बजे चिड़ग गधेरे से आगे कफलखेत के पास कार असंतुलित होकर पुंगर नदी में गिर गई।

हादसे में नीरज कुमार व दीपक आर्य पुत्रगण हरीश राम के अलावा चालक कमल प्रसाद व लक्ष्मण राम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी गोपाल रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव नदी से बाहर निकाले। चारों गांव से बागनाथ मंदिर के दर्शन व स्नान को आ रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।