Bank Holiday News: अक्‍टूबर में 21 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, देखें लिस्‍ट

खबर शेयर करें

Bank Holidays October 2022: हर महीने की तरह अक्‍टूबर में ही बैंकों की छुट्टियां रहने वाली है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा जारी किए गए बैंक हॉलीडे कैलेंडर के हिसाब से अक्‍टूबर में कुल 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें प्रमुख त्‍योहारों के साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार को भी शामिल किया गया है।

आरबीआई की ओर से जारी एक कैलेंडर के अनुसार, इसमें से कुछ छुट्टियां अलग-अलग राज्‍यों में रहने वाली है तो वहीं कुछ पूरे देश में रहेंगी। ऐसे में अगर आपका भी बैंक में कोई काम है तो उसे जल्‍द से जल्‍द निपटा लें। इसके अलावा, बैंक की छु‍ट्टियों के बारे में भी जानकारी कर लें, नहीं तो आपके बैंक जाने पर बैंक बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ सकता है।

Ad

अक्‍टूबर में छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

  • एक अक्‍टूबर को शनिवार: छमाही बंदी के कारण सिक्क्मि में बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 अक्‍टूबर, दिन रविवार: गांधी जयंती के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 अक्‍टूबर, दिन सोमवार: दुर्गा पूजा (महा अष्‍टमी) के कारण सिक्किम, त्रिपुरा, वेस्‍ट बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, केरला, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 4 अक्‍टूबर, दिन मंगलवार: कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मेघालय में दुर्गा पूजा, दशहरा (महा नवमी) आयुध पूजा, श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 अक्टूबर (बुधवार): दुर्गा पूजा, दशहरा (विजय दशमी), श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव है, जिस कारण मणिपुर को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 अक्टूबर (गुरुवार): दुर्गा पूजा (दसैन)। सिक्किम के गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 अक्टूबर (शुक्रवार): सिक्किम के गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जैसा केस: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, फिर सांप से 10 बार डसवाया

कितने रविवार और शनिवार को छुट्टी

अक्टूबर में 8 अक्टूबर और 22 अक्टूबर (दूसरे और चौथे शनिवार) को बैंक बंद रहेंगे। वहीं 2,9,16,23 व 30 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जैसा केस: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, फिर सांप से 10 बार डसवाया

दिवाली त्योहार के दौरान बैंक लंबे सप्ताहांत के लिए बंद रहेंगे। सिक्किम, तेलंगाना और मणिपुर को छोड़कर 22 अक्टूबर-24 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे। गंगटोक में 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही 22 अक्टूबर को चौथा शनिवार, 23 अक्टूबर को रविवार, 24 अक्टूबर को दीपावली, लक्ष्मी पूजन (दिवाली) के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।