हल्द्वानी:भाजपा के बहादुर सिंह नगदली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दौड़ में एक सशक्त और चर्चित नाम तेजी से उभरकर सामने आया है – एडवोकेट बहादुर सिंह नगदली। ढोलीगांव से जिला पंचायत सदस्य चुने गए नगदली ने अब नैनीताल जिले की सबसे बड़ी पंचायत कुर्सी पर दावेदार माने जा रहे है।

बड़ा दे कि बहादुर सिंह नगदली एक पढ़े-लिखे और अनुभवी नेता हैं। उन्होंने एम.ए. (राजनीतिक शास्त्र), एल.एल.बी, एल.एल.एम. तथा मास कॉम (पत्रकारिता) जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वे नैनीताल उच्च न्यायालय और हल्द्वानी सिविल कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में सक्रिय हैं।

राजनीतिक सफर और संगठनात्मक मजबूती

नगदली का राजनीतिक जीवन छात्र राजनीति से शुरू हुआ। बता दें कि एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्र संघ उपाध्यक्ष और कॉलेज मंत्री रह चुके हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ज़िला संयोजक से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तक का सफर तय किया। वर्तमान में भाजपा नैनीताल के ज़िला मंत्री हैं। पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और विधि प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहादूनः मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, आज इन जिलों भारी बारिश की संभावना

पारिवारिक विरासत भी मजबूत

नगदली का परिवार भी जनसेवा से जुड़ा रहा है। वे स्व. गुमान सिंह नगदली के सुपुत्र और स्व. उमेद सिंह नगदली (पूर्व सरपंच, न्याय पंचायत नाई) के सुपौत्र हैं।भाजपा ने नगदली को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर एक बार फिर संगठन में उनके योगदान और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बहादुर सिंह नगदली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी तक पहुंच पाते हैं या मुकाबला और कड़ा होगा।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।