AUS vs NZ: नीशम के रन आउट होते ही टूटा फैंस का दिल… 

खबर शेयर करें

AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने धर्मशाला में खेले गए रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को पांच रन से हराया। दो मैच गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार चौथी जीत है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया 6 मैच में चार जीत के साथ 8 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के भी इतने ही अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, उसका नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बढ़िया हैं।

ऑस्ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 27वां मैच धर्मशाला में खेला गया। सांस रोक देने वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया के 389 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 9 विकेट के नुकसान पर 383 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने शानदार 116 रन की पारी खेली। वहीं, डेरिल मिचेल ने 54 रन बनाए। अंत में जिमी नीशम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज करते हुए 39 गेंद पर 58 रन कूट डाले। उनके रन आउट होते ही फैंस का दिल टूट गया और न्यूजीलैंड के मैच जीतने की उम्मीद भी टूट गई।

Ad Ad

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।