Haldwani News: आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़, हल्द्वानी के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम पूर्व वर्षों की तुलना में और भी शानदार रहा।
आस्था पंत एवं इशिता कन्याल ने विशेष उपलब्धि के रूप में तीन-तीन विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया। इसके अतिरिक्त कई अन्य छात्रों ने भी विभिन्न विषयों में पूर्ण अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु बधाई दी। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को टीमवर्क, समर्पण एवं अनुशासन का परिणाम बताया।
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।