अल्मोड़ा:(बड़ी खबर)- दिल्ली से आ रही मैक्स खाई में समाई, एक की मौत दूसरा घायल

खबर शेयर करें

Almora Accident News:आज सुबह अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान में टाटा मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का रामनगर अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की तड़के करीब 5:30 बजे के आसपास टाटा मैक्स संख्या UK-19TA-2494 जो दिल्ली से देघाट जा रही थी। जब टाटा मैक्स भतरौंजखान के पनुवाद्योखन के पास गोदी गांव के आसपास पहुंची तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। जिसमें वाहन चालक सुरेश पुत्र बहादुर राम घायल हो गया। जबकि उसके साथ बैठे मोहित कुमार पुत्र चंदन निवासी ग्राम टिमली सियालदह देघाट अल्मोड़ा की मौत हो गई। मोहित का शव प्राथमिक चिकित्सालय भतरौंजखान में रखा गया है। वहीं घायल वाहन चालक संगम विहार नई दिल्ली का रहने वाला है, जिसका उपचार रामनगर अस्पताल में चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।