हल्द्वानी: अंकिता भंडारी हत्याकांड: सीबीआई जांच की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी।अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने हल्द्वानी में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए राज्य सरकार से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की अपील की।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए और किसी सिटिंग जज की निगरानी में इसकी जांच कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषी चाहे कितना भी बड़ा पदाधिकारी क्यों न हो, उसे जेल की सलाखों के पीछे भेजने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए।

आक्रोश जताते हुए कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन भी किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन में डीएस कोटलिया, संजय कश्यप, सूरज कुमार, अब्दुल कादिर, मोहिनी देवी, देवेंद्र कुमार, अनीता उपाध्याय, तन्वी ठाकुर, सोनी, साकिर हुसैन, चांद बाबू, अनवर हुसैन अंसारी, पंकज कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।