गर्मी में तुरंत ऊर्जा देने वाला पेय, गन्ना या फिर बेल जूस…

खबर शेयर करें

Sugarcane Vs Bael Juice: गर्मियों का तापमान बढ़ते ही शरीर को हाइड्रेटेड और ऊर्जा से भरपूर रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इस मौसम में प्यास बुझाने के लिए लोग अक्सर कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं, लेकिन प्राकृतिक फलों का रस न सिर्फ ताजगी देता है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है। देसी ‘एनर्जी ड्रिंक’ की बात करें तो गन्ने का रस और बेल का शरबत सबसे लोकप्रिय विकल्प माने जाते हैं। दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन कौन ज्यादा असरदार है? आइए विस्तार से समझते हैं।

गन्ने का रस: तुरंत ऊर्जा देने वाला पेय
गर्मियों में गन्ने का रस सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पेय है। यह स्वाद में मीठा होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। इसमें मौजूद प्राकृतिक सुक्रोज शरीर में जाकर तुरंत ग्लूकोज का स्तर बढ़ाता है, जिससे थकान जल्दी दूर होती है। पीलिया जैसी बीमारियों में भी डॉक्टर गन्ने का रस पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह लिवर को साफ करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं।

Ad Ad

बेल का शरबत: ठंडक और पाचन का खजाना
बेल को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। गर्मियों में लू और तेज धूप से बचने के लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है। बेल के रस में भरपूर फाइबर होता है, जो कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और पेट को अंदर से ठंडा रखता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखती है और हीट स्ट्रोक से बचाव करती है। साथ ही, यह रक्त को शुद्ध करने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी मददगार माना जाता है।

गन्ने का रस जहां तुरंत ऊर्जा देने में कारगर है, वहीं बेल का शरबत शरीर को ठंडक और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देता है। दोनों ही अपने-अपने फायदे रखते हैं, इसलिए मौसम और जरूरत के अनुसार इनका सेवन करना सबसे बेहतर विकल्प है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।