उत्तराखंड: मौसम का येलो और ऑरेंज अलर्ट, अगले तीन दिन पहाड़ से मैदान तक बारिश व ओलावृष्टि

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather : आज से अगले तीन दिन तक मौसम के बिगड़ने से मैदानी इलाको में गर्मी से राहत मिल सकती है। पर्वतीय इलाकों में ठंड का अहसास हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन तीन दिनों झोंकेदार हवा चलने का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 अप्रैल को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि अगले दिन 19 अप्रैल देहरादून समेत हल्द्वानी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 20 अप्रैल को भी प्रदेश भर में मौसम बदला रहेगा।

इसके अलावा इन 18 से 19 अप्रैल के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज दौर की बारिश व ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, बारिश, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।