उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में फिर बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार से एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 17 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

विशेष रूप से 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि प्रदेश के मैदानी और अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को भी पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है। इसके बाद 19 से 21 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में मौसम में बदलाव जरूर देखने को मिलेगा, लेकिन तापमान में बहुत अधिक गिरावट की संभावना नहीं है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।