Uttrakhand: CM धामी ने 153 प्रतिभागियों को बांटे नियुक्ति पत्र

खबर शेयर करें

Dheradun News: मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर एवं शहरी विकास विभाग के अंतर्गत चयनित हुए अधिशासी अधिकारी कर व राजस्व निरीक्षकों के कुल 153 प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

सभी नवनियुक्त कार्मिकों व अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी लोग अपनी लगन और निष्ठा से उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमारी सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया गतिमान है साथ ही स्वरोजगार के माध्यम से भी युवाशक्ति की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के प्रयास जारी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।