Uttrakanad: 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, अरविंद पांडे बने नैनीताल के सीडीओ

खबर शेयर करें

Dehradun: राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस क्रम में संभागीय खाद्य नियंत्रक अरविंद पांडे को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), नैनीताल नियुक्त किया गया है।

पीसीएस दिनेश प्रताप सिंह से डोईवाला चीनी मिल की जिम्मेदारी हटा दी गई है, जबकि उनके अन्य आवास संबंधी विभाग पूर्ववत रहेंगे। रुद्रप्रयाग के एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को एसडीएम हरिद्वार बनाया गया है। वहीं हरिद्वार के पीसीएस दयानंद से एसडीएम का प्रभार हटाकर उन्हें अपर मेलाधिकारी के पद पर बनाए रखा गया है।

पौड़ी की एसडीएम नुपुर को डोईवाला चीनी मिल का अधिशासी निदेशक नियुक्त किया गया है। देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह से जीएमवीएन का दायित्व हटाकर उन्हें एमडीडीए में संयुक्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 15 को कैंची धाम में ऐतिहासिक मेला, पहाड़ को आने जाने और बाहर से आने वाली गाड़ियों का बदला रुट

इसके अलावा, एसडीएम चंपावत आकाश जोशी को एसडीएम हरिद्वार के साथ-साथ उप मेलाधिकारी बनाया गया है। एसडीएम नैनीताल राहुल शाह को एसडीएम ऊधमसिंह नगर, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार को एसडीएम पौड़ी, एसडीएम पिथौरागढ़ मंजीत सिंह गिल को उप मेलाधिकारी हरिद्वार तथा एसडीएम बागेश्वर ललित मोहन तिवारी को एसडीएम पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।