उत्तराखंड: युवा उद्यमी दीप प्रकाश पंत को किया मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सम्मानित, किया ये खास काम…

खबर शेयर करें

Dehradun News: आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हल्द्वानी निवासी व चुनाव मित्र के सह संस्थापक दीप प्रकाश पंत को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी भविष्य की उज्ज्वल शुभकामनाएं दी और लगातार और मेहनत से काम करने को कहा।

बता दें कि दीप प्रकाश पंत बीटेक और MBA की पढ़ाई कर चुके हैं, उसके बाद उन्होंने कुछ वर्ष जॉब करने के बाद देहरादून में अपने कुछ युवा साथियों के साथ मिलकर चुनाव मित्र कंपनी की नींव रखी। जिसका उद्देश्य वर्चुअल दुनिया और रियल दुनिया के बीच सामंजस्य बिठाने व चुनावों के दौरान सोशल मीडिया के सफल उपयोग के माध्यम से आम जनता तक नेताओं की बात को पहुँचाना था। इस मौके पर दीप प्रकाश पंत ने बताया कि युवा दिवस पर एक युवा कैबिनेट मंत्री से ये सम्मान पाकर वो काफी खुश हैं। कहा कि ये अवार्ड उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति और ईमानदारी व लगन से काम करने के प्रेरित करेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।