उत्तराखंडः काम की खबर, 5 जून से बनेंगे नये राशन कार्ड

खबर शेयर करें

Dehradun News: अगर आप लंबे समय से राशनकार्ड न बनने से परेशान है तो आपके लिए अच्छी खबर है। राजधानी के जिला पूर्ति कार्यालय में आगामी 5 जून से नए राशन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। आचार संहिता लागू होने के बाद से राशन कार्ड संबंधित कामकाज ठप पड़ गए थे। अब तक पूर्ति कार्यालय को तकरीबन नए राशन कार्ड के 200 आवेदन मिल चुके हैं।

जानकारी देते हुए डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि आचार संहिता लागू होने से राशन कार्ड संबंधित कामकाज रुक गए थे। चुनाव आयोग से राशन कार्ड में नाम हटाने, जोड़ने की अनुमति मिली थी, लेकिन नए राशन कार्ड बनाने पर रोक लगाई गई थी। पांच जून से राशन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। पूर्ति निरीक्षकों को आचार संहिता हटते ही तत्काल राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदन के 15 दिन के भीतर राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।