उत्तराखंड: UKPSC ने जारी किए इस परीक्षा के स्क्रीनिग टेस्ट एडमिट कार्ड, 5 जुलाई को होगी परीक्षा

खबर शेयर करें

UKPSC Admit Card 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट (UKPSC Assistant Geologist Admit Card 2022) और माइनिंग ऑफिसर ग्रुप बी पोस्ट (UKPSC Mining Officer Post Admit Card 2022) के लिए भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2022 को किया जाना है।

सहायक भूविज्ञानी परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और खनन अधिकारी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षार्थियों को केंद्र पर एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी के साथ दो पासपोर्ट साइज के फोटो भी लेकर जानें होंगे। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हेमन्त साहू फिर बने प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

परीक्षार्थी निर्धारित समय से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। देरी से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए परीक्षा समय से केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।