उत्तराखंडः आज से मंडियों में मिलेगा सस्ता टमाटर, लगेंगे कांउटर…

खबर शेयर करें

Dehradun News: इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छूं रहे है। ऐसे में शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल ने थोक विक्रेताओं और क्षेत्रीय कार्मिकों के साथ बैठक की। उन्होंने टमाटर की आवक और मूल्यों की समीक्षा करते हुए आठ जुलाई को लगने वाले चार काउंटर पर टमाटर के दाम 50 से 70 रुपये प्रति किलो तय किए। मंडी निरीक्षक अजय डबराल ने बताया कि लोग काउंटर पर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक टमाटर खरीद सकते हैं। टमाटर के दाम उसकी गुणवत्ता पर तय किए गए हैं। आगे पढ़िए…

आज से मंडी में चार दुकानों पर सस्ते टमाटर के काउंटर लगाए जाएंगे। यह काउंटर के वल चार घंटे के लिए लगेंगे। इन काउंटरों पर 50 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से एक व्यक्ति को दो किलो टमाटर दिया जाएगा। निरंजनपुर सब्जी मंडी से सस्ते टमाटर मिलेगा। ऋषिकेश और रुड़की में भी मंडी में काउंटर लगाकर सस्ता टमाटर उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तराखंड कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक आशीष भटगईं ने बताया ने बताया िक टमाटर के दाम बढने से प्रदेशभर की सभी मंडी समितियों को अपने स्तर पर अलग से काउंटर लगाकर सस्ते दर पर टमाटर बेचने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।