उत्तराखंड: बहन को पसंद करता था छात्र, भाई ने गोली मारकर कर दी हत्या…

खबर शेयर करें

ROORKI CRIME NEWS: विगत दिनों रूडक़ी में हुए 11वीं के छात्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। हत्याकांड की जो कहानी सामने आयी। उसने सभी को हीलाकर रख दिया। हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक नाबालिग है। पूछताछ में सामने आया कि वह छात्र उसकी बहन को पंसद करता था। बस इसी बात को लेकर उसने गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्याकांड का खुलासा करते हुए डीआइजी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि लहबोली गांव निवासी 18 वर्षीय मंजीत कक्षा 11 का छात्र था। वह 22 अक्टूबर से लापता हो गया। 23 अक्टूबर की शाम को उसका शव मखदुमपुर में मिला। उसकी दो बार गोली मारकर हत्या की गई थी। बेटे की हत्या पर पिता अशोक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले के जांच शुरू की गई।

हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके बाद सर्विलांस और सीसीटीवी के आधार पर हत्यारोपियों की तलाश शुरू की तो सीसीटीवी में देखा गया कि छात्र राजसिंह उर्फ मनजीत अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर रनसूरा की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। विगत 26 अक्टूबर को दोस्त अंशुल को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि 12 अक्टूबर को उसका जन्मदिन था, जिसमें उसने सभी दोस्तों को बुलाया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)-अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज एवं येलो अलर्ट

इस दौरान मनजीत भी उसके घर आया था, वह उसकी बुआ की लडक़ी के पीछे पड़ा हुआ था। विगत 15 अक्टूबर की रात से नशा करने के बाद मनजीत ने बताया कि उसे अंशुल की बहन अच्छी लगती है। यही बात अंशुल को यही बात चुभ गई और उसने हत्या मनजीत की हत्या कर की योजना बनाई। इसके बाद वह 22 अक्टूबर को बहाना बनाकर मनजीत को अपने साथ ले गया। चकरोड पर चलकर सिगरेट पीने के लिए कहा। मनजीत ने सिगरेट निकाली ही थी कि अंशुल ने उसपर फायर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने तमंचा अपने नाबालिग दोस्त को दे दिया। जिसके बाद वह भाग गये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)-अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज एवं येलो अलर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।