उत्तराखंड: मुनस्यारी महोत्सव में चली गोली, जनरेटर बंद कर रहे तहसील कर्मी को लगी…

PITHORAGADH NEWS: पहाड़ भी अब शांत नहीं है। अक्सर पहाड़ों का शांत कहने वाले लोग इस खबर हो पढ़ ले। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में चल रहे मुनस्यारी महोत्सव में शुक्रवार की रात कार्यक्रम के समापन के समय एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पिस्तौल से गोली चलाई गई। इस दौरान गोली तहसील कर्मी के दाहिने कंधे में लगी। जिससे वह घायल हो गया। गोली चलते से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल रमेश राम को सीएचसी पहुचाया गया। जहां से उसे पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मुनस्यारी महोत्सव में कार्यक्रम के समापन पर अचानक गोली की आवाज आयी तो अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान जनरेटर बंद करने झुका रमेश राम को गोली लगी। गनीमत रही कि रमेश राम नीचे झुका था अगर वह खड़ा रहता तो गोली उसके सीने में लगती। गोली चलते समय लाइट बन्द होने से अंधेरा हो गया था।


प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। सभी पिस्तौल रखने वालों की पिस्तौल की जांच की जा रही है। उधर शिल्पी उत्थान समिति ने अध्यक्ष बसंत आर्या के नेतृत्व में तहसील कार्यालय ओर थाने का घेराव किया। तहसील प्रशासन और पुलिस ने उन्हें घटना के जल्द खुलासा होने का आश्वासन दिया।