उत्तराखंड: पहाड़ के गौरव ने बढ़ाया देवभूमि का गौरव, सेना में बने लेफ्टिनेंट…

खबर शेयर करें

Almora News: पहाड़ से एक बाद के प्रतिभाएं निकल रही है। आज पहाड़ के युवाओं ने अपना डंका हर क्षेत्र में बजाया है। देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड में अल्मोड़ा के गौरव को उनके पिता नंदन सिंह नगरकोटी , माता चन्द्रा नगरकोटी और बड़े भाई सौरभ ने बैच लगा कर सम्मानित किया।

उनके पिता कुमाऊ रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हो चुके हैं तथा माता चंदा नगरकोटी गृहणी है । बड़ा भाई सौरभ नगरकोटी वर्तमान में आर्टीलरी रेजीमेंट में कार्यरत हैं।

इनके दादा स्वर्गीय प्रताप सिंह नगरकोटी भी 4th कुमाऊं रेजिमेंट से सेना को अपने सेवाएं दे चुके है।यानि इस परिवार की तीसरी पीढ़ी भारतीय सेना में सेवा दे चुकी हैं ‌‌।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: रोपवे परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रथम बोर्ड बैठक, पढ़िए क्या है खास

वह मूल निवासी डोटियाल गांव ताकुला के है पर वर्तमान में अल्मोड़ा दुकान खोला में रहते हैं इनकी प्रारंभिक शिक्षा 8th तक आर्मी स्कूल अल्मोड़ा से उसके बाद 9 से 12 तक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल से ग्रहण की ।

Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।