उत्तराखंडः पहाड़ में त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में ग्राम प्रधान के बेटे की चाकू गोदकर हत्या…

खबर शेयर करें

Champawat News: पाटी ब्लॉक में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक ने ग्राम प्रधान के बेटे चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी ने पुलिस को खुद फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पनिया निवासी बबलू सिंह ने काजिना निवासी खिलानंद जोशी उर्फ खिलेश पुत्र सुरेश चंद्र जोशी को चाकू गोदकर उसे लहूलुहान कर दिया और इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना भी खुद ही दी। मौके पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा ने खून से लतपथ खिलानंद जोशी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचाया। डॉ. निफ्ती साह ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह एक लड़की से प्रेम करता है। खिलानंद भी उस लड़की को पसंद करता था और उससे बात करता था जो उसे पसंद नहीं था। इसी कारण तैश में आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। थाना अध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।