उत्तराखंडः समूह “ग” की भर्ती करायेगा UKSSSC, पढ़िए पूरी खबर…

खबर शेयर करें

UKSSSC NEWS: युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूकेएसएसएससी समूह ग की भर्ती करेगा। सरकार ने भर्तियों की रफ्तार बनाने के लिए सितंबर में समूह-ग की 23 भर्तियों की जिम्मेदारी यूकेएसएसएससी से लेकर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंप दी थी। इसके लिए शासन ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (कृत्यों का परिसीमन)(संशोधन) विनियम 2022 जारी किया था। राज्य लोक सेवा आयोग ने इसके तहत पुलिस कांस्टेबल, पटवारी-लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार, बंदीरक्षक, कनिष्ठ सहायक की भर्तियां निकाल भी दीं हैं। इस बीच आयोग में नए अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया और सचिव एसएस रावत के आने के बाद बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए। आगे पढ़िए…

बता दंे कि पुरानी 23 प्रस्तावित भर्तियां तो कैलेंडर के हिसाब से राज्य लोक सेवा आयोग निकाल रहा है, लेकिन जिन विभागों में समूह-ग के नए पद रिक्त हो रहे हैं, उनकी भर्ती सरकार UKSSSC को दे सकती है। सूत्रों की माने तो इस पर सहमति दे दी गई है। सरकार तीनों रद्द हुई परीक्षाओं के दोबारा शांतिपूर्ण आयोजन को ट्रायल के तौर पर देख रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।