उत्तराखंडः घास लेने गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गुलदार ने बनाया निवाला, परिवार में मचा कोहराम…

खबर शेयर करें

Uttarakashi News: पहाड़ों में गुलदार का आंतक जारी है। कुमांऊ से लेकर गढ़वाल तक गुलदार ने अपना आंतक मचा रखा है। अब खबर उत्तरकाशी से है। जहां बड़ी मणी गांव के पास जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला। हमले की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य करती थी। आगे पढ़िए…

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को विकासखंड के बड़ी मणी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी सुंदर लाल उम्र 32 साल गांव के पास घास काटने गई थी। तभी अचानक उसपर गुलदार ने हमला कर दिया। उसके साथ गई महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार महिला का शव छोड़कर भाग गया। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *