उत्तराखंड: एक बच्चे के बाप से दिल लगा बैठी युवती, नहीं सही गई जुदाई तो दोनों ने गटका जहर…

खबर शेयर करें

Ramnagar News: आपने गाना सुना होगा प्यार का अंजाम किसने जाना हम तो मोहब्बत किये जा रहे है… ठीक ऐसा ही हुआ उत्तराखंड के रामनगर में। जहां एक बच्चे का पिता युवती के प्यार में पड़ गया। फिर क्या था बीबी घर पर और प्रेमिका बाहर। ये जुदाई प्रेमी को बर्दाश्त नहीं हुई तो दोनों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की । आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि युवक की हालत में सुधार है। आइये जानते है क्या है पूरा मामला…

फैक्ट्री में हुआ प्यार

रामनगर के पीरूमदारा बंदोबस्ती निवासी राजकुमार गांव में ही एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। उसी फैक्ट्री में टांडा गांव की एक युवती भी काम करती है। काम के दौरान रोज मिलना जुलना प्यार में बदल गया। लेकिन उनके बीच की दीवार युवक की शादी बन गई। युवक एक बच्चे का पिता है। जिससे वह शादी नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में मंगलवार की शाम दोनों ने जहर गटक लिया। हालत बिगडऩे पर एक युवक दोनों को हॉस्पिटल लेकर पहुंचा।

दोनों ने खाया जहर

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया। आनन-फानन में दोनों को आईसीयू में भर्ती कर लिया। फिलहाल युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है, जबकि युवती की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि परिजनों को दोनों के प्रेम-प्रसंग की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आयुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में उठे जमीन और धोखाधड़ी के मामले

शादीशुदा प्रेमी एक बेटी का बाप

युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी सुबह फैक्ट्री में काम करने के लिए निकली थी। उसके जहर खाने की जानकारी भी उन्हें नहीं थी। हालांकि युवक-युवती से पूछताछ की कोशिश की गई लेकिन हालात खराब होने से वह कुछ नहीं बता पा रहे है। युवक विवाहित है। उसकी एक बेटी भी है। जबकि युवती अविवाहित है। फिलहाल ठीक होने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।