उत्तराखंड: त्रिशूल चोटी पर नौसेना के चार पर्वतारोहियों के शव बरामद, जारी रहेगा रेस्क्यू अभियान…

खबर शेयर करें

UTTARAKHASHI NEWS: त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आए नौसेना के पांच पर्वतारोहियों में से चार के शव आज बरामद कर लिए गए। अभी नौसेना का एक पर्वतारोही और पोर्टर लापता है। इनकी पहचान लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती और हरिओम हरिओम एमसीपीओ के रूप में हुई है।

एवलांच दुर्घटना में एक जवान और पोर्टर अभी भी लापता चल रहे हैं। लापता पोर्टल और जवान की तलाश में रविवार का त्रिशूल माउंट पर सर्च अभियान जारी रहेगा।  प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि चार जवानों का शव देर रात बेस कैंप लाया गया है। मौसम की दुश्वारियां के बावजूद उनकी टीम घटनास्थल तक पहुंचने में सफल रही। उन्होंने बताया की लापता जवान और पोर्टल की तलाश में रविवार को भी सेना व निम की टीम का रेस्क्यू अभियान त्रिशूल माउंट पर जारी रहेगा। 

शनिवार की दोपहर खोज के लिए गए दल को हवाई सर्वे के दौरान मौके पर चार लोग पड़े हुए दिखाई दिए। इन लोगों को निकालने के लिए टीम उतारी गई। निम के कर्नल अमित बिष्ट ने शुरुआती जानकारी दी थी कि रेस्क्यू अभियान में रविवार तक का समय लग सकता है। रेस्क्यू के लिए हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग से भी टीम पहुंच चुकी है। लेकिन देर शाम उन्होंने चार शवों के मिलने की पुष्टि कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कर्मचारी लैपटॉप और 3.5 लाख का माल लेकर फरार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने त्रिशूल पर भारतीय नौसेना के पर्वतारोहण अभियान में शामिल चार नौसेना कर्मियों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में सिंह ने कहा कि इस त्रासदी में राष्ट्र ने न केवल अनमोल युवा बल्कि साहसी सैनिकों को भी खोया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: चार आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ, घर के पास मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।