उत्तराखंड: पहाड़ की बेटी बनी भारतीय सेना अफसर, आज है छोटी बहन की शादी परिवार में दोगुनी खुशी…

खबर शेयर करें

TEHRI NEWS: देवभूमि की बेटियां लगातार उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है। आज हर क्षेत्र में पहाड़ के बेटियों को डंका बज रहा है। पहाड़ से एक के बाद एक प्रतिभाएं निकल रही है। अब टिहरी जिले के थौलधार ब्लाक के जसपुर गांव निवासी अंशु खंडूड़ी भारतीय सेना की मेडिकल कोर में अफसर बनी हैं। बेटी के सेना में अफसर बनने के बाद परिवार में जश्न का माहौल है।

आज छोटी बहन की है शादी

शुक्रवार को पिता कामेश्वर प्रसाद खंडूड़ी के घर खुशियां दोगुनी हो गई। उनकी पुत्री अंशु खंडूड़ी भारतीय सेना के मिलिट्री नर्सिंग कोर में लेफ्टिनेंट बन गई। आज यानी शनिवार को ही उनकी छोटी बेटी उर्वशी की शादी भी है। अंशु के पिता कामेश्वर प्रसाद भी आइटीबीपी में सब इंस्पेक्टर हैं। सेना में अफसर बनी अंशु तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की हैं। उनसे बड़ा एक भाई और एक बहन उनसे छोटी हैं।

परिवार में दोगुनी खुशी

परिवार ने जानकारी देते हुए कहा कि अंशु की प्राथमिक से माध्यमिक तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी सीमाद्वार देहरादून में हुई है। अंशु नेे 2016 में डीएवी पीजी कॉलेज से बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। बेटी में बचपन से ही सेना में जाने का जज्बा था। उनके दादा-दादी घनानंद खंडूड़ी और अनुसूया देवी गांव में ही रहते हैं। शुक्रवार को अंशु की पासिंग आउट परेड थी। छोटी बहन की शादी के कारण स्वजन पीओपी में नहीं जा पाए।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।