उत्तराखंडः बोर्ड परीक्षा को लेकर आयी बड़ी खबर, परीक्षा की तैयारी में जुटा उत्तराखंड बोर्ड…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Board Ramnagar: आज उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सभागार में माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की अध्यक्षता में सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों की एक बैठक हुई। इस दौरान शिक्षा निदेशक कुंवर ने बोर्ड परीक्षा के निर्धारण को लेकर सीईओ से चर्चा की। बता दें कि आगामी तीन माह बाद उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है जिसके लिए बोर्ड ने तैयारी कर ली। प्रदेश में 1250 केंद्रों में बोर्ड की परीक्षा होगी।

निदेशक कुंवर ने बताया कि परीक्षा के लिए 1250 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 40 एकल व 1210 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार 83 परीक्षा केंद्र कम बने हैं। इन केंद्रों में 259340 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस बार टिहरी में सबसे अधिक 145 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जबकि चंपावत में सबसे कम 38 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा हाईस्कूल में 132104 व इंटर में 127236 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा फरवरी में होगी, जबकि हाईस्कूल व इंटर की लिखित परीक्षा मार्च व अप्रैल के बीच में होंगी। प्रदेश में 198 संवेदनशील व 15 अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।